नवाबगंज: कुरथरा गांव में पति की सिर कूचकर हत्या, पत्नी ने ताबड़तोड़ कई वार किए, शव घर की चौखट पर मिला
मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम कुरथरा में बुधवार करीब 11:30 बजे रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर पति की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है और गांव में दहशत व सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक की पहचान मोहित कुमार वर्मा पुत्र रामकुमर वर्मा के रूप में हुई है।