मीनापुर: सिवाई पट्टी थाना परिसर में 21 कांडो में जब्त 200 लीटर शराब को नष्ट किया गया ।
सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र से 21 कांडो में जप्त शराब को विनष्टीकरण किया गया। सिवाई पट्टी थाना अध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया की विभिन्न कांडों में जप्त 200 लीटर शराब को थाना परिसर के अंदर सीओ साहब व एक्साइज विभाग के सब इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार के मौजूदगी में शराब को नष्ट किया गया।