दमोह: सूने घर में वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, अनहोनी की आशंका, एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने कहा- जांच जारी
Damoh, Damoh | Apr 28, 2026 दमोह के नूरी नगर में 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव किराए के मकान में संदिग्ध हालत में मिला। महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और कपड़े अस्त-व्यस्त मिले, जिससे हत्या के बाद अनहोनी घटना जैसी आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पुलिस पहुंची और मकान सील कर दिया। एफएसएल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कारण स्पष्ट होगा।