हरनौत: बराह और कोलावा पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 19 विभागों के कर्मियों ने जनसमस्याओं का समाधान किया
हरनौत प्रखंड क्षेत्र के बराह पंचायत के पंचायत सरकार भवन में मंगलवार की सुबह 10 बजे से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी के अलावा डीसीएलआर विजय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे। डीसीएलआर सह नोडल पदाधिकारी ने शिविर से संबंधित प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी किया । उन्होंने निष्पादित और लंबित मामलों की जानकारी ली तथा लंबि