सहारनपुर: पार्टी का फैसला शिरोधार्य, जहां खड़ा करेंगे वहीं खड़ा हो जाऊंगा - कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस द्वारा सांसद इमरान मसूद को वर्किंग प्रेजिडेंट बनाए जाने के बाद उन्होंने पार्टी के फैसले को लेकर शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे अपनी प्रतिक्रिया दी। इमरान मसूद ने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, वह उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “पार्टी का निर्णय है, पार्टी जहां लगाए, पार्टी जो बेहतर समझे, वही होगा। जो पार्टी ने निर्णय लिया, वो शिरोधार्य है।