महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग से लेकर मिस अग्रवाल प्रतियोगिता तक प्रतिभागियों ने दिखाया उत्साह और हुनर
नोहर। श्री अग्रवाल सभा समिति, नोहर के तत्वावधान में आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव-2026 की पूर्व संध्या पर अग्रसेन भवन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और रचनात्मकता का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिताओं में अग्र समाज के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली, ड्राइंग, कप बैलेंसिंग, स्टिक गेम, म्यूजिकल चेयर, तंबोला और मिस अग्रवाल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपनी कला, कौशल और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया। प्रतियोगिताओं के दौरान अग्रसेन भवन में उत्सव जैसा माहौल रहा और प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया।
इन आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिला। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत आयोजित गतिविधियों ने समाज में आपसी मेलजोल, सहभागिता और उत्सव की भावना को और मजबूत किया।
नोहर की रामलीला
@Followers