भीलवाड़ा: डॉक्टर के घर चोरी के मामले में सुभाष नगर पुलिस ने तीसरे आरोपी से नकदी, वारदात में प्रयुक्त बाइक और औजार किए बरामद
आरके कॉलोनी स्थित डॉक्टर सुनील काबरा के सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का सुभाषनगर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी की 10 हजार रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा ताले तोड़ने में इस्तेमाल किया गया लोहे का सरिया बरामद किया है।