सादाबाद: ऊंचागांव के पास बाइक की चेन टूटने से हुई दुर्घटना, युवक गंभीर घायल, डॉक्टरों ने किया रेफर
ऊंचागांव के पास एक सड़क हादसे में सौरभ नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक की चेन पहिए में फंसने के कारण यह दुर्घटना हुई। घायल युवक को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।