लोहरदगा: आईटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम ने कहा, बाबा साहेब के विचारों से शिक्षा और समानता से मजबूत समाज का निर्माण करें
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार सुबह 9 बजे लोहरदगा समाहरणालय परिसर से भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा जाति पदाधिकारी-कर्मचारी संघ, अंबेडकर विचार परिषद तथा रविदास विकास मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना।