खरीक: रंगरा में डिग्री कॉलेज स्थानांतरण के विरोध में प्रदर्शन
रंगरा में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज को तीनटंगा स्थानांतरित किए जाने के विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने कॉलेज को रंगरा में ही स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा का बेहतर लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।