धमतरी जिले के ग्राम छाती में आयोजित चन्द्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागीय एवं सामाजिक स्टॉलों का अवलोकन किया तथा बच्चों को स्वर्ण प्राशन संस्कार कराया।
आयुर्वेद में स्वर्ण प्राशन को बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य संवर्धन का महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। मुख्यमंत्री ने समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक परंपराओं एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विधायक श्री अजय चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री विनोद चंद्राकर, श्रीमती पूनम चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और समाज अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्राकर सहित समाज के पदाधिकारी, प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
#Dhamtari #Chhattisgarh #VishnuDeoSai #SwarnaPrashan #KurmiKshatriyaSamaj