हज़ारीबाग: मंत्री-पत्रकार विवाद पर सांसद मनीष जायसवाल भड़के, पुलिस और मंत्री पर साधा निशाना
हजारीबाग में मंत्री-पत्रकार विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इसी कड़ी में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की मौजूदगी में हुए पत्रकार पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया।