कांके: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ़ ऑनर
Kanke, Ranchi | Feb 28, 2024 सीयूजे के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायु सेवा के विशेष विमान से रांची पहुंचीं। रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान रांची एयरपोर्ट पर झारखंड के राज्यपाल, राज्य के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।