बागपत: कोतवाली बागपत पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 70 पाउच देशी शराब और एक स्कूटी की बरामद
Baghpat, Bagpat | Jun 26, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शुक्रवार की दोपहर करीब साढे चार बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध शराब तस्कर आरोपित दुर्गा निवासी पाबला को गिरफ्तार किया। कब्जे से 70 पाउच देशी शराब व तस्करी में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की गई ।