गाज़ियाबाद: मोदीनगर में ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या की, बीमारी से परेशान होने की जताई जा रही आशंका
गाजियाबाद में मोदीनगर थाना क्षेत्र के राज चौपला स्थित रेलवे फाटक से 100 मीटर पहले बीमारी से परेशान एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह करीब पौने 11 बजे ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक के शिनाख्त के प्रयास कर रही है। ट्रेन चालक ने इसकी सूचना मोहिउद्दीन रेलवे स्टेशन पर दी है।