गाज़ियाबाद: कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्न हुई
आज मंगलवार दुपहर 2 बजे लगभग कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशन पर एडीएम एल/ए विवेक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन वितरण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और प्रवर्तन कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।