गाज़ियाबाद: थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे 20 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे शहबाज उर्फ साबाज नाम के 1 शातिर अभियुक्त को बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गढ़ी कटैया चौराहा चौकी क्षेत्र रामपार्क से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त 20 हजार रूपये का ईनामी था।