गाज़ियाबाद: लोनी पुलिस ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुआ तमंचा
तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे प्रशान्त उर्फ जैरी नाम के 1 शातिर अभियुक्त को थाना लोनी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर चौकी क्षेत्र बथला से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।