आगर: ग्राम राजाखेड़ी से बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंची कलश यात्रा बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल, महादेव को चढ़ाया जल
सावन माह में प्रतिदिन आसपास क्षेत्र के श्रद्धालु कलश यात्रा लेकर महादेव जल चढ़ाने पहुंच रहे हैं । आज शनिवार को ग्राम राजाखेड़ी के सैकड़ो ग्रामीण कलश यात्रा लेकर बाबा बैजनाथ महादेव पहुंचे और महादेव का जलाअभिषेक किया। कलश यात्रा में युवा जमकर डीजे की धुन पर नाचते झूलते नजर आए।