मंदसौर: कृषि कॉन्क्लेव-2025 के स्थान परिवर्तन से शासन को आर्थिक नुकसान, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह ने की निष्पक्ष जांच की मांग
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं किसान नेता महेंद्र सिंह गुर्जर ने मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 3 मई 2025 को मंदसौर के कॉलेज ग्राउंड में प्रस्तावित कृषि कॉन्क्लेव-2025 के अचानक स्थान परिवर्तन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। एवं कहा कि कॉलेज ग्राउंड में मेले की तैयारियां बड़े पैमाने पर पूरी हो चुकी थीं, जिसमें शासन का काफी धन खर्च हुआ।