मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस ने साइबर ठगों पर कसा शिकंजा, ऑनलाइन ठगी के शिकार युवक को वापस दिलाए ₹14,500
कौशाम्बी जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कौशाम्बी पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के ग्राम आलमचन्द्र निवासी मो. अमान पुत्र मो. शहजादे के साथ यूपीआई के माध्यम से 14,500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।