कोंडागांव: सुशासन तिहार पर कांग्रेस का हमला, कोण्डागांव ब्लॉक अध्यक्ष संजय करन ने कहा- जनता के पैसों की हो रही बर्बादी
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोंडागांव के अध्यक्ष संजय करन ने आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सरकार के सुशासन तिहार को दिखावटी आयोजन बताते हुए इसे शासकीय धन की बर्बादी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सुशासन के दावे कर रही है, जबकि आम जनता आज भी सड़क, पेयजल, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। संजय करन ने आरोप लगाया कि सुश