धनौरा: गांव अटारी मुरीदपुर निवासी विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाला, पीड़िता पहुंची थाने
गांव अटारी मुरीदपुर निवासी पीड़िता नीतू का कहना है कि उसके पति मोनू दहेज की मांग करते हैं। ना देने पर ससुराल वाले आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। इतना ही नहीं उसकी बेटी के साथ तो गाली गलौज करते हैं। जिसकी वजह से पीड़िता काफी परेशान है। इसी को लेकर उसने इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी ऑनलाइन शिकायत की है।