धनौरा: गजरौला के कुमराला बहादुरपुर में 60 साल पुराना है शिव मंदिर, दूर-दूर से आते हैं लोग
आपको बता दे की अमरोहा जनपद के गजरौला औद्योगिक नगरी क्षेत्र के कुमराला बहादुरपुर में 60 साल पुराना शिव मंदिर है। माना जाता है कि श्रद्धालु यहां पर काफी दूर-दूर से प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। गांव के ही रहने वाले रवि कुमार ने बताया है कि जो भी भक्त अपनी श्रद्धा से यहां पर प्रसाद चढ़ाते हैं तो उनकी मनोकामना पूरी होती है।