धनौरा: मंडी धनौरा तहसील के सब रजिस्ट्री कार्यालय में हुआ चोरी का प्रयास, सूचना पर पहुंची पुलिस
तहसील मुख्यालय पर ही सब रजिस्टर कार्यालय बना हुआ है। यहां रोजाना होने वाले भूमि बैनामों की एवज में लाखों रुपए के रजिस्ट्री शुल्क की प्राप्ति होती है। मंगलवार की रात चोरों ने रजिस्ट्री कार्यालय के पीछे की दीवार में नकब लगा लिया। जिसके सहारे चोर अंदर कार्यालय में घुस गए। जिसके बाद यहां रखे कैश बॉक्स को तोड़ने का प्रयास किया।