फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में शांति भंग करने वाले 5 आरोपियों को दक्षिण पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना दक्षिण क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए झगड़ों के मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार दोपहर तीन बजे करीब 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सोनू भाटी, उपनिरीक्षक राजकुमार एवं उपनिरीक्षक किरनपाल की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए मुजाहिद, जीशान, पप्पू उर्फ प्रेमप्रकाश, अनूप एवं बृजेश को शांति व्यवस्था भंग होने पर दबोचा।