जैतहरी: जैतहरी में प्रदेश की पहली ‘लाडली बहना वाटिका’ तैयार,अनुपयोगी जमीन बनी सुरक्षित सार्वजनिक स्थल
जैतहरी नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 7 में दशकों से अनुपयोगी पड़ी भूमि को विकसित कर ‘लाडली बहना वाटिका’ के रूप में नगर को समर्पित किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष उमंग गुप्ता ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर बताया कि वाटिका में महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के साथ बच्चों के लिए झूले, पाथवे, हरियाली और आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।