दमोह: उमरी की दलित बस्ती में पानी के लिए जातिवाद, आजादी के 79 साल बाद भी ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को तरस रहे, कलेक्टर से गुहार
Damoh, Damoh | May 28, 2026 दमोह उमरी में जातिगत भेदभाव के चलते दलित बस्ती तक पानी नहीं पहुंच रहा। गांव में पानी की टंकी होने के बावजूद ग्रामीणों को दूसरे गांव से साइकिल पर पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे गांव में पानी सप्लाई हो रही है, लेकिन दलित समाज को जानबूझकर वंचित रखा गया है। परेशान ग्रामीणों ने कलेक्टर से समस्या समाधान की मांग की है। वीडियो वायरल हो रहा है।