प्रयागराज: कौशांबी जनपद के गंसरी गांव में महिला को मारी गई गोली, एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया
स्वरूप रानी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया गया है।जहां पर महिला का इलाज चल रहा है, दरअसल बीते कल मंगलवार को जनपद कौशांबी के गंसरी गांव में महिला को गोली मारी गई है। जिसको प्रयागराज के SRN अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है, जबकि आज बुधवार को करीब 12:00 बजे इसका वीडियो भी सामने आया है।