नदबई: नदबई में दो सड़क हादसे, दो महिलाएं घायल; चुंगी के पास कार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, नदबई-भटावली मार्ग पर बाइक हुई स्लीप
नदबई में बुधवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। एक हादसा शहर में चुंगी के पास हुआ, जबकि दूसरा हादसा नदबई-भटावली मार्ग पर सामने आया।