सवायजपुर: अरवल पुलिस ने चचेरे भाई पर गंडासे से जानलेवा हमला करने वाले रामजी को किया गिरफ्तार
अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में एक सिरफिरे युवक ने चचेरे भाई पर गंडासे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, घायल को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लखनऊ भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया।