बांगरमऊ: बांगरमऊ होम्योपैथिक अस्पताल 40 साल से झोपड़ी में संचालित, डॉक्टर-स्टाफ की कमी और जर्जर भवन से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
उन्नाव के बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के भिखारीपुर पतसिया गांव में स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय बदहाली का शिकार है। 1984 में स्थापित यह केंद्र आज भी कच्ची कोठरी और झोपड़ी में चल रहा है। तीन वर्षों से स्थायी डॉक्टर की तैनाती न होने से फार्मासिस्ट के भरोसे इलाज हो रहा है। सप्ताह में सिर्फ एक दिन डॉक्टर पहुंचती हैं, जिससे मरीजों की संख्या घट रही है। जर्जर भवन में बरस