मऊगंज: भाजपा विधायक को धमकी देने के मामले में निज सचिव की रिपोर्ट पर मामला दर्ज
Mauganj, Rewa | Feb 16, 2026 मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को धमकी देने के मामले में विधायक के निज सचिव रामानंद पटेल की रिपोर्ट पर मऊगंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।रिपोर्ट में लेख किया गया है कि मोबाइल नंबर 83056 8913 से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल को धमकी मिली थी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर आज सोमवार की शाम 4 बजे मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।