मऊगंज: जोधपुर के पास लौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 64 लीटर अवैध शराब जब्त, तस्कर कार छोड़ फरार
Mauganj, Rewa | Feb 15, 2026 मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम जोधपुर के समीप मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक कार को पकड़ा गया जिसमें 7 पेटी और 10 पाव यानी कुल 64 लीटर शराब लोड मिली। जब्ती की गई शराब की अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है।पुलिस की दबिश पड़ते ही कार सवार दो तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।