मऊगंज: अधिवक्ता संजय सक्सेना हत्याकांड पर मऊगंज न्यायालय अधिवक्ता संघ का विरोध, प्रोटेक्शन एक्ट की मांग
Mauganj, Rewa | Feb 16, 2026 मऊगंज सिविल न्यायालय के अधिवक्ता संघ ने काम से बिरत रहकर विरोध प्रदर्शन किया है।करेरा के अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की 14 फरवरी को दिनदहाड़े गोली मारकर की गई नृशंस हत्या से प्रदेशभर के अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया।घटना के विरोध में मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने विशेष बैठक कर 16 फरवरी को न्यायालयीन कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाने निर्णय लिया।