डग: बिलखेड़ी गांव में पैर फिसलने से कुएं गिरे युवक की मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
Dug, Jhalawar | Mar 4, 2024 उन्हेंल थाना क्षेत्र के बिलखेड़ी गांव में रविवार शाम को अपने खेत पर मोटर चालू करने गए एक युवक पैर फिसलने से कुएं गिर गया। जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। थाना एएसआई पूरीलाल वर्मा ने बताया कि बिलखेड़ी निवासी शंकर सिंह पुत्र इंदर सिंह अपने कुएं पर पानी की मोटर चालू करने गया था। वहां पैर फिसलने से कुएं में गिर गया, जिससे युवक की मौत हो गई।