जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 14 जुलाई 2026
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल का बस्ती में जोरदार स्वागत, बोले- 2027 में पूर्ण बहुमत से आएगी भाजपा*
*बस्ती।* भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय प्रकाश पाल का गोरखपुर क्षेत्र प्रवास के तहत सोमवार को बस्ती में प्रथम आगमन हुआ। स्थानीय बड़े बन साहू रिजॉर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के बाद प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "2027 का विधानसभा चुनाव भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत से जीतेगी। योगी सरकार के विकास और कानून व्यवस्था की वजह से जनता का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है।" उन्होंने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि "सपा ने जो पीडीए का नारा दिया है वह हमारी नजर में पक्के दलाल अपराधी है। समाजवादी पार्टी मुन्नी से भी ज्यादा बदनाम हो गई है। इसी कारण सपा ने अपना ब्रांड बदलकर पीडीए कर दिया है। हमें इन राम विरोधियों के झांसे में नहीं आना है और पूरी तन्मयता से योगी जी की सरकार के लिए लगना है।" प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछड़ा वर्ग भाजपा की रीढ़ है। केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने पिछड़ों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक काम किए हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करके 2027 में फिर से कमल खिलाना है।
*स्वागत करने वालों में ये रहे मौजूद*
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंदन लाल वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश पाल चौधरी, जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव 'देवा', महामंत्री सूर्य प्रकाश सोनी, जिला मंत्री प्रभात सोनी, पूर्व मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज ठाकुर, पूर्व जिला मंत्री विनय यादव, दीपक सोनी, मोहन सेठ, मनोज चौधरी, सतीश सोनकर, अमरदीप पांडेय, अभिषेक पटेल, संदीप कन्नौजिया, सचिन मिश्रा, राना तिवारी, संजय कसौधन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026