जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश14 जुलाई 2026
*बस्ती: जाम से निजात दिलाने को ट्रैफिक पुलिस का बड़ा अभियान, कंपनी बाग से शास्त्री चौक तक हटाए गए अतिक्रमण*
*बस्ती।* शहर में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बस्ती *डा0 यशवीर सिंह* और अपर पुलिस अधीक्षक *श्याम कान्त*, सीओ ट्रैफिक *कुलदीप यादव* व सीओ सदर *सत्येंद्र भूषण तिवारी* के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
*ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* के नेतृत्व में ट्रैफिक टीम ने कंपनी बाग से शास्त्री चौक तक सड़क की पटरी पर अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों और ठेलों को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले लोगों को भी हटाकर भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
शास्त्री चौक से कंपनी बाग तक का मार्ग शहर का मुख्य मार्ग है। यहां रोजाना जाम की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को लेकर *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* ने मौके पर पहुंचकर रोड के किनारे खड़ी गाड़ियों को हटवाया और नियम तोड़ने वाले कई वाहनों का चालान भी किया। जिन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा गया उनसे कहा गया कि दोबारा अतिक्रमण मिला तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में शास्त्री चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक जाने वाले रास्ते को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
*ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* ने आम जनता से अपील की कि "सड़क की पटरी पर अपने वाहन खड़ा न करें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। प्रशासन का सहयोग करें ताकि शहर में जाम की समस्या न हो और लोग अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें।"
*अभियान की खास बातें*
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कंपनी बाग-शास्त्री चौक मार्ग पर लगने वाले जाम को खत्म करना था। पूरा अभियान *ट्रैफिक इंचार्ज कुलदीप त्रिपाठी* की अगुवाई में चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों अवैध रूप से खड़ी गाड़ियों को हटवाया गया और कई का चालान भी किया गया। अतिक्रमणकारियों को आखिरी चेतावनी दी गई और बताया गया कि अगली बार अतिक्रमण पर एफआईआर तक दर्ज हो सकती है। शास्त्री चौक से डीएम कार्यालय तक जाने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को भी साफ कराया गया। यह अभियान एसपी डा0 यशवीर सिंह के निर्देश पर हुआ। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की। जल्द ही पटरी को नो पार्किंग जोन घोषित कर बोर्ड लगाने की तैयारी है। ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के बाद मार्ग पर आवागमन सुगम हुआ और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
*अभियान में ये रहे शामिल*
अभियान में टीएसआई अजय सिंह, टीएसआई सुरेश राजभर, टीएसआई नन्हेंलाल, टीएसआई रामचरण यादव, हेड कांस्टेबल अजय सिंह, हेड कांस्टेबल चंद्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल कृष्णानंद पांडे, हेड कांस्टेबल बबलू यादव और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Jul 14, 2026