बलरामपुर: एमएलके पीजी कॉलेज और एलबीएस डिग्री कॉलेज गोंडा के बीच तकनीकी हस्तानांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
12 अप्रैल शनिवार 12 बजे दोनों महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के बीच एक तकनीकी हस्तांतरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने गोण्डा के सभी संकाय सदस्यों, छात्र-छात्राओं का हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. मो अकमल ने जैल इलेक्ट्रोफोरेसिस व माइक्रोटोम पर एक विस्तृत और ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया।