बलरामपुर: भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने देवपुरा में चलाया घर-घर संपर्क अभियान
12 अप्रैल शनिवार 12 बजे भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने देवपुरा में घर-घर संपर्क अभियान चलाया। अभियान के दौरान बूथ समिति की बैठक, ग्राम चौपाल एवं लाभार्थियों से संपर्क कर सरकार के उपलब्धियां के बारे में लोगों को जानकारी दी। जिला कार्य समिति सदस्य संदीप उपाध्याय ने बहरे कुइयां में घर-घर संपर्क कर लोगों को सरकार के नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी दी।