बलरामपुर: थाना हरैया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी 3 अभियुक्तों को बिनोहनी मोड़ तिराहा के पास से किया गिरफ्तार
12 अप्रैल शनिवार दोपहर लगभग 1:00 बजे थाना हरैया पुलिस द्वारा दहेज हत्या के तीन वांछित आरोपी को बिनोहनी खुर्द मोड़ तिराहा से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया अभियुक्त मोहम्मद हुसैन, अख्तर अली और सायरा को बिनोहनी खुर्द मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई कर न्यायालय रवाना किया गया है।