गुरुवार को शहरवासियों ने इस निर्णय को जनहित, पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के विपरीत बताते हुए उपखण्ड अधिकारी देवली को ज्ञापन सौंपकर प्रस्ताव के क्रियान्वयन पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि अटल उद्यान और महावीर उद्यान शहर के प्रमुख विकसित उद्यान हैं, जिनके सौन्दर्यकरण पर नगर पालिका लाखों रुपए खर्च कर चुकी है।