उचकागांव: मीरगंज में राजकुल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ, मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं
गुरुवार को क्षेत्र के मीरगंज में 'राजकुल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल' का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए चिकित्सा संस्थान का उद्घाटन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामसेवक सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। अस्पताल के खुलने से स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए लंबी दूरियां तय नहीं करनी पड़ेंगी। उद्घाटन समारोह को संबोधित करत