घाघरा: चपका गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
Ghaghra, Gumla | Apr 12, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के चपका गांव में महिला मुन्नी कुमारी ने घर के छप्पर में लगे काठ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आनन फानन में परिजनों द्वारा मुन्नी को फंदे से उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना परिजनों के अनुसार आज प्रातः 7 बजे की बताई गई।