चरखारी: चरखारी के बमरारा गांव में दबंग के आतंक से सहमा दलित परिवार, घर के बाहर चस्पा किया मकान बिकाऊ का पोस्टर
चरखारी के बमरारा गांव में दबंग के आतंक से एक दलित परिवार दहशत में है। परेशान परिवार ने अपने घर के बाहर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। पीड़ित रामकिशन अनुरागी ने बताया कि उसने 65 हजार रुपये कर्ज लिया था,जिसके एवज में 3 लाख से ज्यादा चुका चुका है। इसके बाद भी दबंग 2 लाख रुपये और मांग रहा है और न देने पर बेटी को उठाने व जान से मारने की धमकी दे रहा है।