#प्रयागराज में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्र की मौत, चालक फरार!
=========================
गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक दिनांक 29 सितंबर 2026 दिन मंगलवार संवाददाता समीर अहमद
=========================
#प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई।
#हादसा भोला का पुरवा स्थित काली मंदिर के पास करीब 9:30 बजे हुआ। बताया गया कि छात्र साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी वह बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
#हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को रोक लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर धूमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान भोला का पुरवा निवासी छात्र प्रिंस भारतीय के रूप में हुई।
#घटना से आक्रोशित लोगों ने सुलैम सराय में धर्मवीर गली के पास हाईवे पर जाम लगा दिया और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि आरोपी चालक की गिरफ्तारी होने तक जाम नहीं खोला जाएगा।
#Prayagraj #PrayagrajNews #Dhoomanganj #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #PrayagrajCity #AccidentNews