बिंदकी: अलीपुर मोड़ के समीप हाई टेंशन लाइन के करंट में चिपक कर कर्मचारी की मौत, एक जेई और दो लाइनमैन पर मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत अलीपुर मोड़ के समीप एक दिन पहले बुधवार को हाई टेंशन लाइन में काम करते समय अचानक बिजली आ जाने से बिजली संविदा कर्मचारी नोखेलाल की करंट में चिपक कर झुलस करके दर्दनाक मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर गुरुवार को दिन में 2:00 बजे एक जेई तथा दो लाइनमैन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।