तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस ने ₹10 हजार के इनामी तस्कर सहित 4 तस्करों और 4 शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
तुरकौलिया पुलिस दस हजार के इनामी तस्कर सहित चार तस्कर व चार शराबियों को गिरफ्तार कर बुधवार 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गिरफ्तार इनामी तस्कर गगलवा का राजकुमार है। अन्य तस्कर कवलपुर का नीतीश कुमार व बिजुलपुर का दो सगे भाई गोबिंदा व राजाबाबू है। वही शराबियों में कवलपुर का अरविंद कुमार,विकास कुमार,उदय सहनी व परवेज आलम है।