तुरकौलिया: माधोपुर में बुधवार को दुकानदार के साथ मारपीट करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
माधोपुर में बुधवार को दुकानदार के साथ मारपीट व तोड़ फोड़ करने वाले 4 आरोपियो को पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। तुरकौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 2 बजे बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कोटवा थाना क्षेत्र के सोबैया का विकेश कुमार,सुभाष राय,उपेंद्र कुमार व अभय कुमार है। बता दे कि उधार नही देने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर सामान सड़क पर फेंका।