शाहबाद: कूड़े का ढेर लगाने से मना करने पर महिला सफाई कर्मचारी ने गाली-गलौज का आरोप लगाया, कोतवाली में दी तहरीर
नगर पालिका परिषद की महिला सफाई कर्मचारी सुशीला पत्नी मुनेश ने सुबह की ड्यूटी के वक्त एक व्यक्ति द्वारा कूड़ा लगाने से मना करने पर जाति सूचक गाली गलौज करने और जान माल की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। सुशीला देवी का आरोप है कि वह दिलेर गंज काम कर रही थी उसी समय घटना घटित हुई।